{"_id":"6467bc8faf8339289c09a949","slug":"student-awearness-khalilabad-news-c-7-1-173584-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालीम से ही दीन व दुनिया की कामयाबी मिलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालीम से ही दीन व दुनिया की कामयाबी मिलती है
Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के जामिया उमर फारूक दरियाबाद में दीनी जलसा को संबोधित करते मौलाना मुफ्ती अफजाल
सेमरियावां। ब्लॉक के जामिया उमर फारूक दरियाबाद में दीनी जलसा आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों की बेहतर तालीम पर जोर दिया। तालीम से ही दीन व दुनिया की कामयाबी बताया।
दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद ए हदीस हजरत मौलाना मुफ्ती अफजल हुसैन ने कहा कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बताई बातों पर अमल करने की जरूरत है। हजरत मोहम्मद साहब की कही हर बात सच्ची और अच्छी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अल्लाह की अमानत है। बच्चों को दीन की हिफाजत और कौम को बेहतर बनाने के लिए तालीम बेहद जरूरी है। दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी जरूरी है। मदरसे के बच्चे बेहद संस्कारी होते हैं। बच्चों को शुरुआती तालीम मदरसे से हासिल होनी चाहिए। मदरसे में दीन व दुनिया दोनों की तालीम मिलती है, यही सबसे बड़ी कामयाबी है।
उन्होंने कुरान कंठस्थ कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई की। सदारत मौलाना रहमतुल्लाह नूर रहीमी व निजामत मौलाना अनवर क़ासमी ने की। इस दौरान निदेशक मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी, मौलाना महशर हलीमा, हाफिज इरशाद, मौलाना मुहम्मद इस्लाम कासमी, मास्टर एजाज अहमद, मास्टर रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।