{"_id":"6314f06b762e673b4976b86b","slug":"street-light-work-stop-khalilabad-news-gkp449395384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका कामर्शियल एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका कामर्शियल एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य
विज्ञापन
गोलाबाजार में नही लगा कार्मशियल लाइट।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधर में लटका कामर्शियल एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य
- बजट कम पड़ने की वजह से रोका गया कार्य
- मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही लगी है लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने खलीलाबाद शहर के सुंदरीकरण लिए शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने की मुहिम शुरू की थी। इसके तहत कामर्शियल एरिया में स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब इस पर संकट खड़ा हो गया है। बजट कम पड़ने की वजह से कार्य को रोक दिया गया है।
नगर पालिका परिषद ने शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने के लिए डिवाडइर के बीच में कामर्शियल एरिया स्ट्रीट लगाने का कार्य करीब दो माह पूर्व शुरू किया था। इसके तहत पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनी। लेकिन बजट कम होने की वजह से इस कार्य को रोक दिया गया है।
अब तक मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक कामर्शिलय एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, जबकि मुख्य मार्ग पर मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, शुगर मिल चौराहा तक कामर्शियल स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है।
विज्ञापन
बजट कम पड़ जाने के कारण कार्य रोका गया है। बजट के लिए शासन को डिमांड भेजी गई। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, शेष स्थानों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद