{"_id":"62a381d0d9e0585a7639d0a2","slug":"stolen2-khalilabad-news-gkp439899757","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से जेवरात लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से जेवरात लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा की दुकान से जेवरात लेकर भागे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। शुक्रवार की शाम पौली पुलिस चौकी के निकट एक सराफा की दुकान से 20000 रुपये कीमत के जेवरात लेकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। दुकानदार के शोर मचाने पर कुछ लोग बाइक से पीछा किए, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
गोविंदगंज बाजार निवासी संदीप पौली चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान संचालित करते हैं। संदीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके पिता बैजनाथ दुकान पर बैठे थे। उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक को दुकान के सामने खड़ा किए। उसके बाद उसकी दुकान पर पहुंचकर जेवरात दिखाने को कहा। उसके पिता जेवरात दिखा रहे थे। आरोप है कि दोनों युवक झुमका समेत अन्य जेवरात लेकर भाग गए। बदमाश उसकी दुकान से करीब 20,000 रुपये कीमत का झुमका, झाला, सुई धागा आदि उठा ले गए। बदमाश धनघटा की तरफ बाइक से भाग निकले। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ के डी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।