फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   State protection industrialists are : Dr . Rajendra

राज्य उद्योगपतियों को संरक्षण दे रहे: डॉ. राजेंद्र

Wed, 14 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Wed, 14 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
आमी बचाओ अभियान के तहत मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में 15 दिनों तक चले जल यात्रा के समापन अवसर पर कबीर चौरा परिसर में आमी नदी के तट पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जल पुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि नदी व समाज का अटूट संबंध होता है।
विज्ञापन


समाज को चाहिए कि वह नदी को गंदा न करें। संत की जिम्मेदारी बनती है कि समाज और राज्य को नदी के प्रति उत्तरदायित्व का एहसास कराएं। परंतु राज्य उद्योगपतियों को संरक्षण दे रहे हैं। अभी बदलाव की हवा नहीं चली है, जिसे चलाने की जरूरत है। एनएसएस के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी पांच वर्ष आमी नदी के तट पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।
विज्ञापन


आमी नदी का एक ऐसा संगठन बने जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु संगठित हो। जिससे आध्यात्म की क्रांति लाई जा सके। आगे कहा कि विश्व जल शांति यात्रा में वे आमी नदी का मुद्दा भी शामिल करेंगे। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार के सामने आमी नदी के प्रदूषण को लेकर बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि जब तक गांव की गंगा नहीं बचेगी तब तक देश की गंगा को नहीं बचाया जा सकता। इसके लिए शांतिपूवर्क कार्य करने की जरूरत है। अगर इससे कार्य नहीं बनता है तो क्रांति का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

गंदे पानी को आमी नदी में बहने से रोकने के लिए हमारी और आप की सतत निगरानी की जरूरत है। डॉक्टर अजय शुक्ला ने कहा कि समाज को जागरूक करने की जरूरत है। नदी का प्रदूषण स्वयं समाप्त हो जाएगा। अध्यक्षता महंत विचार दास ने किया।


इनके अलावा डॉक्टर धनंजय सिंह, जिया अंसारी, राजेश वर्मा, डॉक्टर हरिराम शास्त्री,ने भी अपने विचार रखें। अंत में आमी नदी की आरती की गई। इस अवसर पर डॉक्टर राकेश सिंह, रामलखन दास, केशव दास, अरविंद दास, डॉक्टर एके पांडेय, रामकुमार वर्मा, संदीप, चंद्रजीत, सुभाष पासवान, सिद्धनाथ निषाद, विजय तिवारी, रवि प्रकाश पांडेय, मुकेश यादव, नागेंद्र पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed