फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   state mahila aayog vice president heard problems

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

Sat, 04 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
state mahila aayog vice president heard  problems
डाक बगले में समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

महिलाओं से सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी हासिल की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी मौजूद रहीं।

उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा, एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान एवं उत्थान के प्रति विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में एक-एक कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर इस बात की समीक्षा करते रहे कि जनपद में कोई भी पात्र महिला किसी भी लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था के बारे में भी उपस्थित महिलाओं को विस्तार से समझाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से राशन कार्ड, आधार कार्ड, गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला पोषक आहार, पेंशन एवं घर में अथवा बाहर किसी भी तरह के उत्पीड़न आदि के बारे में पूछताछ भी की। महिला जनसुनवाई के क्रम में फरियादी अर्चना के प्रकरण पर उसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उसे मिलने वाले योजनाओं का लाभ/पेंशन के बारे में पूछताछ की। महिला जनसुनवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में व्यक्तिगत तौर पर फरियादियों से पूछताछ की। इस दौरान महिला थाने की एसओ डॉ. शालिनी सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अशोक सिंह, शिवशंकर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed