फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sports meet mashaal

Sant Kabir Nagar News: मशाल रैली प्रचार वाहन का जिले में आगमन आज

Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
sports meet mashaal
संतकबीरनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन 25 मई से तीन जून तक लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में किया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मशाल रैली प्रचार वाहन का जिले में आगमन 19 मई को रात्रि साढ़ेेे नौ बजे होगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बलिया से 19 मई को सायं साढ़े चार बजे से मशाल रैली प्रचार वाहन निकलेगा, जो जिले में रात्रि साढ़े नौ बजे पहुंचेगा। जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर उप क्रीड़ाधिकारी और टीम मशाल रैली का स्वागत करेगी। 20 मई की सुबह स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में पुन: स्वागत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद मशाल रैली कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम से मेंहदावल बाईपास तक जाएगी, जिसमें खिलाड़ी, बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं, नेहरू युवा के छात्र छात्राएं, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल के युवक, महिला मंगल दल, स्वयं सेवकों तथा एनसीसी, स्काउट के बच्चे बैंड के साथ शामिल होंगे। उसके बाद मशाल रैली प्रचार वाहन बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed