{"_id":"64909ada381f79eca00e4e54","slug":"sport-yoga-camp-khalilabad-news-c-7-1-212528-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूल में स्काउट गाइड, जिला कारागार में कैदियों ने सीखा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूल में स्काउट गाइड, जिला कारागार में कैदियों ने सीखा योग
Mon, 19 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिलाकारागार में योग सिखते कैदी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सोमवार को एचआर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड की बैठक हुई। इसमें स्काउट गाइड ने पूर्वाभ्यास भी किया।
स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाना है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान स्काउट गाइड ने योग का पूर्वाभ्यास किया। रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 जून को विद्यालय में जनपद स्तरीय योग कार्यक्रम है, जिसमें समस्त एनसीसी एवं स्काउट के छात्र-छात्राएं अध्यापकों के साथ प्रतिभाग करेंगे, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, लालमन प्रसाद, अश्वनी श्रीवास्तव, रामकेवल, अमरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुनील गुप्ता और राजन गुप्ता ने जिला कारागार में योगाभ्यास कराया। जिला जेल के कैदियों को योगा, प्राणायाम व ध्यान कराया गया। इस दौरान 700 कैदियों ने योग किया। प्रशिक्षक सुनील गुप्ता ने बताया कि इन कैदियों को छह दिवसीय शिविर लगाकर तनाव से मुक्त होने के लिए सुदर्शन क्रिया भी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन और मीडिया प्रभारी विनीत चड्ढा ने बताया कि 21 जून को महिला जेल में रीतू जैन और अन्य महिला प्रशिक्षकों के जरिये योग कराया जाएगा। इसके अलावा खलीलाबाद और महुली में भी योग दिवस के अवसर पर सबको योग कराया जा रहा है।