फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sport meet organized

Sant Kabir Nagar News: देवरिया 101 अंक हासिल कर बना चैंपियन

Sat, 20 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
sport meet organized
स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोतिगा में प्रतिभागी।संवाद
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में चल रहे गोरखपुर जोन पुलिस की 48 वीं चार दिवसीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे बुशु, ताइक्वांडो, निकाक सिलाट की प्रतियोगिता हुई। इसमें अंकों के आधार पर 101 अंक हासिल कर देवरिया प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी तरह से 62 अंक पाकर कुशीनगर द्वितीय और 41 अंक पाकर गोंडा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की वुशु प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम में प्रीतम सिंह संतकबीरनगर, 56 किलोग्राम में श्याम बिहारी संतकबीरनगर, 60 किलोग्राम में पिंटू कुमार संतकबीरनगर, 65 किलोग्राम में ओम प्रकाश संतकबीरनगर विजेता रहे। इसी तरह से महिला संवर्ग की वुशु प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार में सुनीता संतकबीरनगर, 48 किलोग्राम में आकृति संतकबीरनगर, 52 किलोग्राम में सुषमा सिद्धार्थनगर, 56 किलोग्राम में नेहा कुशीनगर विजेता रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह से ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में 54 किलोग्राम में अतुल पटेल सिद्धार्थनगर, 63 किलोग्राम में आशीष शुक्ला संतकबीरनगर, 80 किलोग्राम में मृत्युंजय यादव संतकबीरनगर विजेता रहे। महिला संवर्ग में खुशबू बस्ती विजेता रही। पिनाक सिलाट पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में अंकित दुबे गोरखपुर विजेता रहे। महिला संवर्ग में आकृति सिंह संतकबीरनगर विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता टीम को शनिवार को आईजी बस्ती सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed