फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sport activiti organized

Sant Kabir Nagar News: पेपर सर्किट एक्टिविटी में जय और प्रियांशु की टीम प्रथम

Sat, 15 Apr 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
sport activiti organized
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब में छात्रो को पुरस्कार देते अतिथि।संवाद
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अटल टिकरिंग लैब में शुक्रवार को अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग भारत सरकार के निर्देश पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही डॉ. आंबेडकर की जयंती को कम्यूनिटी डे के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

अटल टिकरिंग लैब में आयोजित प्रतियोगिता में एक्सप्लोर थ्री डी वर्ल्ड में अटल टिंकरिंग लैब के रोहन कश्यप, प्रियांशु वर्मा एवं सर्वदानंद त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं एवं अतिथि शिक्षकों को अनेक प्रकार के समान बना कर दिखाए। पेपर सर्किट एक्टिविटी में जय पांडेय एवं प्रियांशु दुबे की टीम प्रथम, अंशिका मद्धेशिया और गोविंद चौरसिया की टीम द्वितीय एवं आशीष श्रीवास्तव एवं कार्तिकेय राय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पेपर ब्रिज एक्टिविटी में सलोनी गोंड एवं अंजली नागवंशी की टीम को द्वितीय स्थान तथा अंजली एवं शिखा सिंह की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बैलून इंजन एक्टिविटी में ओजस सिंह की टीम प्रथम, आयांश सिंह की टीम द्वितीय तथा नीतू वर्मा की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ड्राइंग कंपटीशन में अपेक्षा श्रीवास्तव को प्रथम स्थान, कार्तिकेय राय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। ब्रेड बोर्ड एक्टिविटी में सानिया जावेद एवं तबस्सुम शेख की टीम को प्रथम स्थान, दिव्यांश एवं बृजेश की टीम को द्वितीय स्थान तथा ज्योति जायसवाल एवं अंजली की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 150 छात्र छात्राओं ने एक्सप्लोर थ्री डी किट, पेपर सर्किट, पेपर ब्रिज, फ्लावर कलरिंग, ब्रेड बोर्ड एक्टिविटीज, बैलून ट्रेन, म्यूजिकल चेयर एवं मॉडल शोकेस के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जीजीआईसी बघौली की प्रधानाचार्य निशा यादव ने किया। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जोखू प्रसाद, डॉ. दिवाकर शुक्ला, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, राधेश्याम मिश्र, शफीक अहमद, अखिलेश भारती, दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, अमरेश पांडेय, मदनलाल, अनिल कुमार, विनोद गुप्त, लालमन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

00000000000000000000
इन विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, जीजीआईसी खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, ब्लूमिंग बड्स, गंगा प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल, खलीलाबाद मांटेसरी स्कूल, खलीलाबाद शिक्षा निकेतन, नवल्स नेशनल एकेडमी, ऋषि कुल विद्यापीठ, एसपीएस विद्यालय, सूर्य इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed