फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   special day for voter list adding

निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान आज

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
special day for voter list adding
निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान आज
विज्ञापन

दस बजे से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बूथ लेवल अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण अभियान 13 दिसंबर को चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी एवं पदभिहित अधिकारी सुबह 10 से सायं चार बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने इस संबंध में निर्देश देते हुए बताया कि निर्वाचक नामावलियों का निशुल्क निरीक्षण कराने तथा जनमानस द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भरे हुए फॉर्म निर्वाचक नामावली में शामिल करेंगे। इसमें फॉर्म-छह, निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम को अपमार्जित कराने हेतु फॉर्म-सात, निर्वाचक नामावली में अंकित किसी प्रविष्टि को संशोधित कराने के लिए फॉर्म-आठ एवं उसी विधानसभा निर्वाचन में बूथ परिवर्तन के लिए फॉर्म-आठ क को प्राप्त कर पावती रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बूथ लेवल एजेंट भी इस मौके पर उपस्थित रह सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिन अधिकारी एवं कर्मचारी की तैनाती बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं पदभिहित अधिकारी के पदों पर की गई है उन्हें उक्त कार्य अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ करने के लिए निर्देशित करें। किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को उक्त कार्य के लिए अपने मूल विभाग अथवा कार्यालय से कार्यमुक्त न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बूथ लेवल अधिकारियों, पदभिहित अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिस व्यक्ति की नियुक्ति बूथ लेवल अधिकारी, पदभिहित एवं सुपरवाइजर के पद पर की गई है वही व्यक्ति कार्य करेगा। यदि नियुक्त कर्मचारी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति कार्य करते हुए पाया गया तो संबंधित नियुक्त मूल कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे । यदि कोई भी बूथ लेवल अधिकारी, पदभिहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौके से अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1420 स्थलों तथा 1013 मतदान केंद्रों को अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed