फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp yatra on 14

सपा के प्रदेश अध्यक्ष 14 को नौजवान पटेल यात्रा लेकर आएंगे

Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
sp yatra on 14
सपा के प्रदेश अध्यक्ष 14 को नौजवान पटेल यात्रा लेकर आएंगे
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 14 सितंबर को जिले में उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर आएंगे। यात्रा को सफल बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि 14 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महाराजगंज से चलकर जिले में आएंगे। जिनका स्वागत करमैनी पुल पर किया जाएगा। उसके बाद मेंहदावल होते हुए खलीलाबाद आएंगे तथा मनियरा में एक सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुखलिसपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रामदरश यादव, कोमल यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, प्रदीप सिसोदिया, श्याम विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, लालबहादुर यादव, रामनाथ चौरसिया, रामरक्षा चौधरी, बबलू चौधरी, बालगोविंद चौधरी, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, खुदैजा खातून, शैलेंद्र यादव, के सी यादव, रामनिवास यादव, वीरेंद्र यादव, फिरोज अशरफ, रामसुरेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed