फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers protested against administration

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
sp workers protested against administration
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
उत्पीड़न के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के शस्त्र लाइसेंस बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कमिश्नर को संबोधित मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का लगातार पूरे प्रदेश में उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके साथ ही उन पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी एवं उनके पुत्र कविंद्र चौधरी तथा उनकी पत्नी का शस्त्र लाइसेंस राजनीतिक दबाव में जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। जो सरासर गलत है। पूर्व मंत्री का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करा कर पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके परिवार का शस्त्र लाइसेंस बहाल किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, अखिलेश चौधरी, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया, श्याम जी विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, लाल बहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जवाहिर पटेल, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, अवधेश यादव, राहुल यादव बादल, इफ्तेखार अहमद, जितेंद्र यादव, रामपाल चौधरी, बालेंद्र चौधरी, रामू यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed