फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers meeting

सपा के बढ़ते जनाधार से भाजपा परेशान : गौहर

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
sp workers meeting
सपा के बढ़ते जनाधार से भाजपा परेशान : गौहर
विज्ञापन

मेंहदावल नगर में सपा की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को मेंहदावल के नायकटोला में स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबरा गई है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री अब लाल टोपी वालों पर हमला बोल रहे हैं। जबकि लाल रंग विजय का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट है। प्रदेश सरकार जन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर हैं। प्रदेश में विकास की नहीं बल्कि विनाश की गंगा बह रही है। यह सरकार केवल विकास के नाम पर शिलान्यास का कार्य कर रही है। सपा कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लें। सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय व सुरेंद्र मोहन निषाद ने कहा कि प्रदेश में सपा की आंधी चल रही हैं। सत्ता पक्ष को जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी व संसाधनों का सहयोग लेना पड़ रहा है। जनाधारविहिन सरकार सपा व लाल टोपी वालों पर निशाना साध कर लाल रंग का अपमान कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, अमरेंद्र यादव, प्यारे यादव, चंद्रशेखर यादव, अशोक यादव, रामू मौर्या, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed