{"_id":"5c703f34bdec224cb044ef59","slug":"sp-worker-killed-district-vice-president-dies-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता भिड़े, सदमे में जिला उपाध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ता भिड़े, सदमे में जिला उपाध्यक्ष की मौत
Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता भिड़े, सदमे में जिला उपाध्यक्ष की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में शुक्रवार को एक टीवी चैनल के चुनावी बहस कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे। कार्यकर्ताओं के व्यवहार और हंगामे से आहत पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख लोग गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में मातम छा गया। तमाम नेता और कार्यकर्ता गोरखपुर सिविल लाइंस स्थित उनके आवास के लिए रवाना हो गए।
दोपहर करीब तीन बजे जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुरू हुई इस बहस में कई दलों के नेता मौजूद थे। चर्चा के दौरान सपा के कुछ कार्यकर्ता सपा-बसपा के बीच लोकसभा सीट बंटवारे पर आपत्ति जताने लगे। देखते ही देखते सपा कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे। जिलाध्यक्ष गौहर अली समेत अन्य नेताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद सभी लोग पार्टी कार्यालय आ गए। शाम करीब पांच बजे अचानक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पांडेय (56) ने सीने में दर्द की शिकायत की। आसपास मौजूद नेताओं ने उन्हें संभाला और आनन-फानन इलाज के लिए गोरखपुर लेकर रवाना हुए। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि रास्ते में ही राजेश पांडेय की मौत हो गई। शव गोरखपुर शहर के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचा दिया गया है। मूल रूप से कैम्पियरगंज के पांडेय पुरवा के रहने वाले राजेश पांडेय का खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में कोल्ड स्टोर है। वह गोरखपुर में रहते हुए संतकबीरनगर जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते थे। निधन की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला महासचिव राजमन यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदरश यादव, रमेश यादव, वेदप्रकाश यादव, लालबहादुर यादव, प्रमोद यादव, केडी यादव, अरशद खान समेत तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता गोरखपुर रवाना हो गए।