फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP will form the government again: nabob

सपा फिर बनाएगी सरकार: नबाब

Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP will form the government again: nabob
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
 समाजवादी पार्टी की सरकार ने न सिर्फ अपने सभी चुनावी वादों को पूरा किया, बल्कि विकास का ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया। इससे सभी विरोधी दल मुद्दा विहीन हो चुके है और विकास के बल पर ही पुन: 2017 में सपा की प्रदेश में सरकार बनेगी। उक्त बातें सपा के प्रदेश सचिव नबाब अली अकबर ने शनिवार को धनघटा में विघान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन

 उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने की अपील करते हुए कहा कि 23 अक्टूबर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चलेगा जिसमें छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम कार्य कर्ता करे। सपा नेता ने कहा कि दो अक्टूबर से प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे विद्युत सप्लाई की जाएगी। राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि सपा ने अपने सभी चुनावी वादो को पूरा किया। महिलाओं को साड़ी के बदले समाजवादी पेंशन दी जा रही है। उन्हाेंने कहा कि लोहिया गांव में अब आर्थिक गणना सूची से नही बल्कि सभी गरीबों को लोहिया आवास दिया जाएगा। पूर्व सांसद भालचंद यादव ने जिले के तीनो विधान सभा सीटों के प्रत्याशियों को जिताने का कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नही आने देंगे। विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि धनघटा विधान सभा क्षेत्र में चार सौ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे है। आपदा राहत नहीं पाने वाले किसानों के लिए दो करोड़ रुपये और आ गया इससे जिन गांव के किसान राहत पाने से वंचित थे उन्हें भेज दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उर्फ चंदू यादव, संचालन लाल बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामनारायन यादव, वेद प्रकाश यादव, शिवनाथ यादव, पूर्व विधायक दशरथ चौहान, राममिलन यादव, बलिराम यादव, जुबेर अहमद, पूर्व प्रमुख राम अशीष यादव, केडी यादव, प्रदीप सिंह, संजय यादव, अनिल यादव, जयराम प्रधान, हरीशचंद्र यादव, रविन्द्र राय, रामनेवास यादव, राजमन यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed