फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp taken meeting with so

अराजक तत्वों की कसें नकेल : एसपी

Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sp taken meeting with so
अराजक तत्वों की कसें नकेल : एसपी
विज्ञापन

गुंडा, गैंगस्टर, एनएसए, जिला बदर, इनामिया अपराधियों की सतत करें निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए अराजकतत्वों को समय रहते चिह्नित करके शांतिभंग की आशंका में पाबंद किए जाने की जरूरत है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने की दिशा में संबंधित एसओ जुट जाएं। अपराधियों का सत्यापन ठीक ढंग से करा लें और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कराएं। ये बातें एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक के दौरान कहीं।

एसपी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन कराएं। चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों का पहले से ही चिह्नीकरण करते हुए पाबंद कराएं। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं। शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर आदि की कार्रवाई करने में कोई संकोच न करें। शत-प्रतिशत अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें और आमजन के बीच में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बैठकें करें। हर मतदाता को यह संदेश दिया जाए कि वह भयमुक्त होकर अपना मतदान अपने विवेक से करे। अन्य जनपदों से आने वाले केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल/राज्य सशस्त्र बल के ठहरने वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, सीओ घनघटा रामप्रकाश, सीओ मेंहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया, कोतवाल विजय नारायन प्रसाद, एसओ धनघटा विनय पाठक, एसओ महुली केडी सिंह, एसओ बखिरा अनिल कुमार, एसओ मेंहदावल जयवर्धन सिंह, एसओ बेलहर संतोष कुमार मिश्र, एसओ धर्मसिंहवा अनिल सिंह, एसओ दुधारा सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed