{"_id":"6155f1658ebc3e831b32c57e","slug":"sp-protested-against-manish-murder-khalilabad-news-gkp4112361199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
गोरखपुर में व्यापारी की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्त की पुलिस के जरिए पिटाई से हुई मौत के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई, परिजनों को 50 लाख की मदद और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस बाबत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष महेश कुमार गुप्त ने कहा कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में रामगढ़ ताल पुलिस ने जांच के नाम पर मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कर्मियों के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता और एक चार साल का छोटा बेटा भी है। मनीष अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। इनके न रहने से परिवार के ऊपर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर कठोर सजा दी जाए। इसके साथ ही बच्चे के पालन-पोषण व पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च सरकार उठाए। इसके साथ ही मृतक व्यापारी के परिवार को 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान डॉ. रामनाथ चौरसिया, अजीम खान, अविनाश मद्धेशिया, मोहम्मद रिजवान, विरेंद्र यादव, गौरव जायसवाल, अविनाश कुमार कन्नौजिया, अरविंद कुमार वर्मा, चंद्रभूषण पांडेय, श्रवण कुमार, विजय यादव, श्रीराम गुप्त, सोनू कुमार, अबरार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।