फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp protest against mp suspention

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

Fri, 22 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
sp protest against mp suspention
अपनी मागों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना देते सपा के कार्यकर्ता।संवाद
कलक्ट्रेट परिसर में पीएम का पुतला जलाने के दौरान हुई झड़प
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास से सपा और आप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
-कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसदों के निलंबन के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इसी बीच पीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने पुतला जलाने नहीं दिया और छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार संसद से 142 सांसदों का निलंबन किया गया। यह सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। सांसदों को अपनी बात कहने नहीं दी जा रही है। सांसद अपने क्षेत्र का एक जिम्मेदार प्रतिनिधि होता है। वह संसद में क्षेत्र की समस्याओं को उठाता है। लेकिन यह सरकार समस्या सुनने के बजाय उनका निलंबन कर रही है। सांसदोंं का निलंबन लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार अहंकार में डूब चुकी है। यह संविधान को बदलना चाहती है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं और परंपराओं को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रही है। यह सही नहीं है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने सभी 142 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी के साथ जनता की भी विरोधी है।जनता की समस्याओं को उठाने वालों को संसद से निलंबित कर दिया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। ऐसी तानाशाह सरकार आज के इतिहास में नहीं आई है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
धरने को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, सुनील सिंह, केडी यादव आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, मोहम्मद अहमद, रामदरश यादव, रामवृक्ष यादव, अंकिता पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रामआशीष यादव समेत अन्य मौजूद रहे।


चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन कर लेकर मेंहदावल बाईपास से लगायत कलक्ट्रेट तक पुलिस तैनात रही है। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया और जलाने नहीं दिया। करीब 20 मिनट तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed