फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP President's birthday celebrated as Sankalp Diwas

संकल्प दिवस के रूप में मना सपा अध्यक्ष का जन्मदिन

Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP President's birthday celebrated as Sankalp Diwas
संकल्प दिवस के रूप में मना सपा अध्यक्ष का जन्मदिन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को संकल्प दिवस के रूप मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि जनता अब पूरा मन बना चुकी है कि 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताना है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि सपा सरकार में विकास परक योजनाओं चलाई गई थी। उन योजनाओं को भाजपा सरकार ने अपना नाम दे दिया। सपा नेता जयराम पांडेय और जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश की जनता खुशहाल होगी। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, रामदरश यादव, कोमल यादव, पवन छापड़िया, आलोक यादव सोनू, प्रदीप सिंह सिसौदिया, श्याम जी विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, रामनाथ चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, राहुल यादव बादल, शकुंतला यादव, डॉ मालती यादव, प्रिया पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सपा के अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता घोरखल स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। यहां सभी वृद्ध जनों को भोजन करवाया और फल बांआ गया। आयोजक आलोक यादव सोनू ने कहा कि सपा मुखिया के जन्म दिवस पर वृद्धजनों को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया है। इसके साथ ही यह भी संकल्प लिया गया है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश का विकास होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, विवेक सिंह, शैलेंद्र यादव, सूरज सोनी, सतीश मिश्र, पप्पू पहलवान, निशांत सिंह, धर्मेंद्र यादव, इरफान खान, हरिहर यादव, राजेश यादव, मोनू हनुमंत, दीपक यादव, अशोक यादव, विक्रम, बाल किशुन निषाद, रामू प्रजापति, गरदा यादव, गोविंद लाल, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम का मनाया जन्म दिवस
रोसया बाजार। सपा कार्यालय पौली में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रामा यादव ने पूर्व सीएम के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर बालेंद्र यादव, बल्लू नेता, लालजी प्रसाद, विश्वा यादव, नकुल यादव, अद्या प्रसाद ,राहुल गौड़, आमिर जफर, श्रीकान्त, पन्ने लाल, सरवर,असरफ पठान, असद मेहताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed