फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp meeting with police officers

लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण : एसपी

Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
sp meeting with police officers
लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण : एसपी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी डॉ. कौस्तुुभ ने बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग की। इस दौरान अपराधों पर रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जिस भी थाना क्षेत्र में जो भी मामले लंबित चल रहे हैं, उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करें। एसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, गुमशुदा बच्चों/अपहृत/अपहृता की बरामदगी करने, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिह्नित माफिया की संपत्ति का विवरण, अज्ञात अभियोगों के वर्कआउट, महिला अपराध से संबंधित अभियोगों में की गई निरोधात्मक कार्रवाई व महिला अपराधों पर पूर्ण अंकुश, पुराने मामलों के निस्तारण, अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, आईजीआरएस आदि की समीक्षा की। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र समेत समस्त एसओ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed