फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp maun vrat news

डाक बंगले के पास सपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक रखा मौन व्रत

Fri, 02 Oct 2020 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
sp maun vrat news
डाकबंगले पर सपा कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा। - फोटो : KHALILABAD
डाक बंगले के पास सपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक रखा मौन व्रत
विज्ञापन

- प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं और कानून व्यवस्था पर विरोध जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के पास महात्मा गांधी के चित्र के सामने दो घंटे तक मौन व्रत रखा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं और कानून व्यवस्था पर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। शिक्षा संस्थान बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गांवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अनदेखी की जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराध बढ़ रहे हैं, भाजपा सरकार उसके आगे बेदम दिख रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज की बात हो गई है। सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार नफरत और समाज को बांटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है। इन सब के विरोध में दो घंटे का मौन व्रत रखकर सत्याग्रह किया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद, अलगू चौहान, लोरिक यादव, रामदरश यादव, जयराम पांडेय, केडी यादव, प्रदीप सिंह, जावेद अहमद, आलोक यादव, राजमन यादव, रमेश चंद यादव, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, बिमला सिंह, प्रिया पाठक, शैलेंद्र यादव, हनुमान यादव, हनुमान कन्नौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed