फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP made women aware and stressed on education

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने महिलाओं को किया जागरूक, शिक्षा पर दिया जोर

Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP made women aware and stressed on education
श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में  एसपी ने मिशन श​क्ति के तहत दी जानकारी-स्रोत कॉलेज
धनघटा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहाकि सोशल मीडिया बच्चों की पढ़ाई में बाधक है। इससे दूर रहकर पढ़ाई करना चाहिए। बच्चों को माता-पिता गुरु की बात को हमेशा मानना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को धनघटा में स्थित श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मिशन शक्ति 5 कार्यशाला में मौजूद बालिकाओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए एसपी ने साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में अंजान से दोस्ती न करें। क्योंकि अंजान लोग दोस्त बनकर ब्लैकमेल करते हैं। अगर कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो उसे तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करना चाहिए। उसके बाद साइबर थाने पर संपर्क करें। जिससे समय रहते उसे ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान बगैर किसी भेदभाव के साथ होना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि आधी आबादी से अगर किसी तरह का भेदभाव किया जाएगा तो देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। इसलिए हमें बेटियों को बगैर किसी भेदभाव के शिक्षा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराध करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम हमेशा भ्रमण पर रहती है। अगर किसी महिला के साथ अभद्रता कोई करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। शिक्षा के बल पर देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके पूर्व एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्रा आर्या त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, सहायक प्रबंधक पीयूष उर्फ सिन्टू पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि, नीलमणि, प्रबंधक अष्टभुजा पाठक, गणेश पांडेय, प्रधानाचार्य कुसुम द्विवेदी, डॉ मनोज शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed