फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp leader joohi singh welcomed

जिले में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का हुआ स्वागत

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
sp leader joohi singh welcomed
जिले में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह बृहस्पतिवार को जिले में आई। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेेश में अराजकता चरम पर है। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में योगी सरकार ने राम को भी नहीं छोड़ा है। योगी आदित्यनाथ के मेयर और जिलाधिकारी ने मिलकर राम के नाम पर जमीन घोटाला कर लिया। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लिए अनुपयोगी ही नहीं वे अनावश्यक भी हैं। यह सरकार पूरी तरह से जनता विरोधी है। सपा की अखिलेश सरकार में किए गए कार्यों का भाजपा सरकार फीता काट रही है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। इससे भाजपा सरकार घबड़ा गई है और सपा नेताओं के घर छापे डलवा रही है। भाजपा की दमनकारी नीतियों से जनता आक्रोशित है। भाजपा व केंद्र की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गई है। गरीबों का निवाला छिन रहा है। सरसों के तेल, गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सदर विधायक दिग्वियजनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जिले की तीनों सीटों पर सपा का कब्जा होगा। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनमानस परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह तय है कि सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को गोंडवाना गणतंत्र पाटी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, केडी यादव, जयराम पांडेय, सुरेंद्र मोहन निषाद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम आदि ने संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, राजमन यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, पवन छापड़िया, शकुंतला यादव, आलोक यादव सोनू, कोमल यादव, नित्यानंद यादव, सुनील सिंह, शेखर सिंह, राहुल यादव बादल, शकुंतला यादव, अर्जुन यादव, रंगीलाल यादव, शैलेंद्र यादव, इरफान, सदरे आलम, चंद्रभान निषाद, लक्ष्मण निषाद, रूद्रनाथ निषाद, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां में जूही सिंह का स्वागत हुआ
दुधारा। सेमरियावां बाजार में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया था। समाजवादियों ने लोकभवन बनवाया, जिसमें आज योगी बैठते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लखनऊ मेट्रो, दिल्ली से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे, एंबुलेंस सेवा आदि सैकड़ों योजनाओं की सौगात दी थी। हमारे कराए कार्यों का योगी जी आज तक उद्घाटन करते हैं। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाना शुरू किया, लेकिन सरकार बनते ही भाजपा सरकार ने प्रोजेक्ट को रोक दिया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा और ग्राम प्रधान इशरतजहां ने स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद, जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, सुनील सिंह, एखलाक अहमद, सैयद फिरोज अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed