फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp

कार्यकर्ता अपने बूथ पर वोट बढ़वाने में जुटें : चंद्रभूषण

Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sp
कार्यकर्ता अपने बूथ पर वोट बढ़वाने में जुटें : चंद्रभूषण
विज्ञापन

- सपा प्रबुद्ध सभा की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा की बैठक मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय की मौजूदगी में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों व संगठन कर विस्तार चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़वाने के लिए जुट जाएं। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पांच अगस्त को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अपने-अपने तहसील पर साइकिल चलाएं और बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पांच अगस्त को होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें सभी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीम खान, अवधेश यादव, फूलचंद्र यादव, नितेश त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी, लाल मोहम्मद, कपूर पांडेय, संजय पांडेय, सरवर सिद्दीकी, संतोष मिश्रा, लल्लन प्रसाद, रामेश्वर पांडेय, दयाराम जायसवाल, शैलेश पाठक, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रामाशीष यादव, जितेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. एम रहमान अब्बासी, संदीप सिंह यादव, शिशिर कुमार त्रिपाठी, सूर्यभान यादव, सुरेंद्र यादव, हरिराम यादव, शैलेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन राय उपाध्यक्ष, लाल मोहम्मद खान नगर अध्यक्ष बने
सपा प्रबुद्ध सभा की बैठक में संगठन के विस्तार भी किया गया। जिसमें लाल मोहम्मद खान को प्रबुद्ध सभा का नगर अध्यक्ष खलीलाबाद मनोनीत किया गया। वहीं विपिन राय को जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर पांडेय को जिला सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed