{"_id":"61dc662b98e376462e7f3266","slug":"sp-inspection-news-khalilabad-news-gkp423205218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
कार्यालय में अभिलेख का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव का हाल जाना। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बड़ी पेशी, डीसीआरबी शाखा, एएसपी कार्यालय , कोविड कार्यालय, चुनाव सेल, एलआईआयू शाखा, क्राइम ब्रांच, वीआईपी शाखा, और बड़े बाबू कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों में रखे अभिलेखों का हाल जाना। एसपी ने कार्यालय परिसर में लचर सफाई व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। संबंधितों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने की हिदायत दी।
चुनाव सेल प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को विधानसभा सामान्य चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अशुंमान मिश्र, पेशकार रवींद्र सिंह, विजय यादव, अनिल दूबे, रणविजय सिंह, रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे।