फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp inspected mahuli thana

एसपी ने महुली थाने का निरीक्षण किया

Sat, 04 Sep 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
sp inspected mahuli thana
देर रात एसपी ने महुली थाने का निरीक्षण किया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एसपी ने महुली थाने का निरीक्षण किया
विज्ञापन

धनघटा। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार की देर शाम महुली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, परिसर के आवासीय बैरकों, भोजनालय, स्नानागार, शौचालय, बंदीगृह आदि का हाल देखा।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट, सूचना रजिस्टर आदि अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। अभिलेखों का उचित रख-रखाव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने थाना की महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए रजिस्टर में की गई एंट्री को चेक किया। एसपी ने गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, ऑनलाइन केस डायरी, जीडी आदि की समय से फीडिंग तथा ऑनलाइन आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थनापत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसओ रणविजय सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, राजेश मिश्र, लाल जी यादव, पारसनाथ यादव, नत्थू प्रसाद, जितेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र उपाध्याय, उमेश यादव, अशोक कुमार सिंह, पप्पू सिंह, अनिल कुमार यादव, दीवान बृजलाल यादव, विकास यादव, अंजेश गुप्ता, अजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed