फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP demands a halt to action against Jauhar University.

Sant Kabir Nagar News: सपा ने की जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने की मांग

Mon, 20 Jul 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
SP demands a halt to action against Jauhar University.
सपा नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई को रोकने, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण तथा नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के कुछ हिस्सों पर की जा रही कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। पार्टी ने विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की भी मांग उठाई। इसके साथ ही नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के मामले को लेकर विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान संवैधानिक और निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, रामसिंह, कोमल यादव, मोहम्मद अकरम, रामदरस यादव तथा अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed