फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP capture of seven, two independents

सात पर सपा का कब्जा,दो पर निर्दल

Sun, 07 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्वाह्न ग्यारह बजे खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसर, पौली, बघौली, बेलहर कला, सेमरियांवा और सांथा ब्लॉकों पर मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

  तीन बजे के बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किया गया। खलीलाबाद में मतदान शुरू होने से परिणाम आने तक कई बार  सपा प्रत्याशी मनोज राय और मनमोहन पांडेय के समर्थक आमने- सामने हुए और जोरदार नारेबाजी किया। पुलिस ने लाठी पटक कर समर्थकों को नियंत्रिकत किया।
 सपा प्रत्याशी मनोज राय को 54 मत और मनमोहन पांडेय को 46 मत मिले । जबकि दो मत अवैध रहा। आठ मतों से सपा प्रत्याशी मनोज राय को विजयी घोषित हउए। इसी तरह नाथनगर ब्लॉक में कुल 101 मत पड़े। इसमें सपा प्रत्याशी शिवनाथ यादव को 53 मत और दिगपाल पाल को 48 मत मिला।
विज्ञापन

 सपा प्रत्याशी शिवनाथ यादव को पांच मतों से जीते। हैंसर ब्लॉक में कुल 99 मत पड़े। इसमें सपा प्रत्याशी प्रिंस अगम सिंह को 69 मत और रामअशीष यादव को 30 मत मिले। प्रिंस अगम सिंह 39 मतों से विजयी घोषित हुए। इसी तरह पौली ब्लॉक में 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोटिंग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसमें सपा प्रत्याशी कमलावती को 25 मत और निर्दल प्रत्याशी शोभा देवी को 28 मत मिला। निर्दल प्रत्याशी शोभा देवी तीन मतों से विजयी हुईं। बघौली ब्लॉक में कुल 103 सदस्यों ने मतदान किया।
  इस दौरान जुटी भीड़ को कई बार पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर खदेड़ती नजर आई। मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। इसमें सपा प्रत्याशी इंद्रावती को 84 मत और सोनमती को 16 मत मिले। जबकि तीन मत अवैध घोषित हुए। सपा प्रत्याशी इंद्रावती देवी 68 मतों से विजयी घोषित हुईं। बेलहर कला ब्लॉक कुल 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।
 इसमें सपा प्रत्याशी राधिका निषाद को 63 मत और सुभावती को चार मत मिले। जबकि एक मत अवैध रहा। सपा प्रत्याशी राधिका निषाद 59 मतों से विजयी घोषित हुईं।
  सेमरियावां ब्लॉक में 121 सदस्यों ने मतदान किए। इसमें सपा प्रत्याशी मुमताज अहमद को 45 मत और नाईमा खातून को 75 मत मिले। जबकि एक मत अवैध रहा। नाईमा खातून 30 मतों से विजयी घोषित हुईं।

 सांथा ब्लॉक में कुल 76 मत पड़े। इनमें सपा प्रत्याशी वीरेंद्र कन्नौजिया को 46 मत और अलगू प्रसाद को 30 मत मिले।  वीरेंद्र कन्नौजिया 16 मतों से निर्वाचित हुए। डीएम डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में आठ ब्लॉकों में प्रमुख चुनाव संपन्न कराया गया।
  जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। आगे बताया कि मेंहदावल ब्लॉक में सुमित्रा चौधरी निर्विरोध चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed