{"_id":"66f99a7df732be698101dc29","slug":"sowing-of-paddy-on-bad-road-demonstrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121490-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खराब सड़क पर धान की बुआई, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खराब सड़क पर धान की बुआई, किया प्रदर्शन
Sun, 29 Sep 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
जातेडीहा-दुबौलिया मार्ग पर बुआई कर प्रर्दशन करते लोग।
- सेमरियावां क्षेत्र के जातेडीहा-भरवलिया बूधन मार्ग खराब होने से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के विभिन्न गांवों को थाना और ब्लाॅक मुख्यालय से जोड़ने वाले दुधारा से जातेडीहा-भरवलिया बूधन संपर्क मार्ग खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क पर धान की बुआई की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की।
सेमरियावां ब्लाॅक क्षेत्र के जातेडीहा, दुबौलिया, भरवलिया बूधन, भरवलिया चक आदि गांवोंं को ब्लाॅक मुख्यालय से जोड़ने वाला जातेडीहा-भरवलिया बूधन संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल है। सड़क पर पानी भरा है। साथ ही उसमें गड्ढों का पता नहीं चल रहा है। सड़क की बदहाली से नाराज नसीमुद्दीन, महबूब आलम नदवी, कमरूददीन, राम लक्षण, सद्दाम हुसैन, शफीउददीन, राम बहाल, अरशद अली, अजमत अली, मुजीबुददी, बबबू, बलिराम, अहमद अली आदि ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।