फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son murder mother

पत्नी का सिर मूड़ा, मां की कर दी हत्या

Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
son murder mother
पत्नी का सिर मूड़ा, मां की कर दी हत्या
विज्ञापन

पत्नी की पिटाई करते देख छुड़ाने गई मां के सिर पर कर दिया लाठी, डंडे से वार
बुधवार को ही पुलिस ने आरोपी को भेज दिया था जेल
पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बढ़ाई गैरइरादतन हत्या की धारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/बेलहर। चरित्र पर शक करते हुए पहले पत्नी के सिर का बाल मुड़ा और फिर पिटाई की। बचाव में गई मां के सिर पर लाठी-डंडे से वार कर घायल कर दिया। परिजन घायल पत्नी और मां को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दी। रात में घर पहुंचने पर मां की मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक बेलहर क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पवन कुमार (35) पुत्र राममिलन अपनी पत्नी कुंती देवी (32) के चरित्र पर शक करता था। उसी वजह से पत्नी को अक्सर मारता-पीटता था। आरोप है कि बुधवार को उसने अपनी पत्नी के सिर का बाल मुड़ दिया और पिटाई करने लगा। घटना देख कर उसकी 57 वर्षीय मां ज्ञानमती बीच-बचाव करने चली गईं। आरोप है कि बेटे ने लाठी, डंडे से मार के सिर पर वार कर घायल कर दिया। घटना देखकर आसपास के लोग जुट गए और बीच-बचाव करके मामला शांत कराए। परिजनों ने घायल मां ज्ञानमती और पत्नी कुंती को इलाज के लिए सीएचसी सांथा पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायल मां को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया। परिजन गोरखपुर न ले जाकर घायलों को घर ले गए। रात में घायल ज्ञानमती की मौत हो गई। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित राममिलन पुत्र स्वर्गीय रामानंद निवासी परसिया ने सूचना दी कि उसका बेटा बहुत मनबढ़ किस्म का है। आएदिन पूरे घरवालों को मारता-पीटता रहता है। बुधवार को बेटे ने मां ज्ञानमती को लाठी व ईंटों से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पिटाई से उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर गिरकर बेहोश हो गईं। बेटे ने अपनी पत्नी को भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर में चल रहा है। इस मामले में आरोपी पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह घर ही घायल मां ज्ञानमती की मौत हो गई। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed