फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Somewhere facial bloom, pale somewhere Uri

कहीं चेहरे खिले, कहीं उड़ी हवाइयां

Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वोटरों को मनाने की कड़ी मेहनत से गुजरे प्रत्याशियों के समर्थकों में परिणाम जानने की उत्सुकता उनके चेहरे पर साफ छलक रही थी। मतगणना केंद्रों के बाहर मेले जैसा दृश्य था।
विज्ञापन

गणना शुरू होते ही अंदर प्रत्याशी और मतगणना एजेंटों के चेहरे पर परिणाम आने से पहले तक हवाई उड़ रही थी तो बाहर समर्थक परेशान दिख रहे थे। जीते प्रत्याशी और समर्थकों के चेहरे खुशी से खिल उठ रहे थे,जब कि हारने वाले प्रत्याशी समर्थकों के चेहरे की हवाईयां उड़ रही थीं और जीत की घोषणा से पहले से एहसास हो जाने पर धीरे से खिसक ले रहे थे।
विज्ञापन

मतगणना सुबह आठ बजे तक शुरू होने का निर्देश था। गांवों से लोग प्रत्याशियों के नतीजे जानने के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास पहुंच गए थे। खलीलाबाद ब्लॉक की गणना का केंद्र एचआर इंटर कॉलेज को बनाया गया था। केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उसमें  युवा, बुजर्ग और कुछ महिलाएं भी शामिल थी। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों की गणना के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्रों बनाए गए थे। कई जगह समय से गणना शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी।
 दोपहर बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का परिणाम एक-एक करके आना शुरू हुआ। जिस प्रत्याशी की जीत की खबर बाहर भीड़ के बीच पहुंच रही थी, उस प्रत्याशी के समर्थक खुशी से उत्साहित होकर नारेबाजी कर रहे थे। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की गणना चल रही थी, परिणाम देर रात आने की उम्मीद से समर्थक थकान महसूस करने लगे थे।

 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे यह कयास लगाए जा रहे थे। डीएम- एसपी और प्रेक्षक गणना केंद्रों पर पहुंच कर जायजा ले रहे थे। खलीलाबाद शहर में एचआर इंटर कॉलेज के बाहर सड़क के दोनों तरफ भीड़ देखने से यहीं लग रहा था कि जैसे मेला लगा हो। ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित प्रत्याशी जीतने वाले प्रत्याशियों से संपर्क साध बंधाई दे रहे थे। दिग्गज नेता भी चुनाव के नतीजो का हाल अपने लोगों से फोन से ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed