फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   some people biten a young man in julus

आठवी के जुलूस में आए बाहरी तत्वो ने बिगड़ा माहौल

Mon, 09 Sep 2019 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
some people biten a young man in julus
बखिरा में मोहर्रम के आठवी के जुलूस के दौरान हुए विवाद में घायल शंभू - फोटो : KHALILABAD
जुलूस के दौरान अराजक तत्वों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

- बखिरा कस्बे में भय का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। रविवार की रात पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच बखिरा कस्बे में मोहर्रम के आठवीं का जुलूस निकला। उसी के आधे घंटे बाद कुछ अराजक तत्वों ने एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी। युवक को गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। घटना से कस्बे में भय का माहौल है।

रविवार को निर्धारित समय नौ बजे की बजाए एक घंटे देर से मोहर्रम के आठवीं का जुलूस कस्बे के मंगल बाजार से होते हुए जा रहा था। जुलूस के साथ एएसपी असित कुमार, सीओ जीडी मिश्र, एसओ अखिलानंद, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, चौकी इंचार्ज मनोज सिंह समेत दो दर्जन की संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। जुलूस अभी बड़की दुर्गाजी तिराहा पर पहुंचा ही था। उसी दौरान करीब 100 से अधिक संख्या में कुछ शरारती तत्व जुलूस की ओर जाने लगे। कस्बेवासियों ने बताया कि जुलूस में शामिल लोग एक पक्ष को गाली दे रहे थे। उसी दौरान ठाकुरद्वारा तिराहे के निकट अपने घर पर खड़े शंभू को शरारती तत्वों ने लाठी, डंडे से पीट दिया। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं है। घटना से लोग गुस्से में आ गए और शरारती तत्वों को दौड़ा लिया। उसी बीच सूचना पर ठाकुरद्वारा तिराहे पर एएसपी, सीओ मयफोर्स पहुंच गए। सीओ मेंहदावल को घायल शंभू ने घटना की जानकारी दी और अपनी चोटें दिखाई। सीओ ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आसपास रहने वालों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। इस घटना से कस्बे में भय का वातावरण व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed