फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   solution only five percent

Sant Kabir Nagar News: काहे का संपूर्ण समाधान दिवस, जब समाधान सिर्फ पांच प्रतिशत का

Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
solution only five percent
धनघटा तहसील दिवस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम संदीप कुमार।संवाद
- जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण दिवस में पहुंचे कुल 252 फरियादी, केवल 13 की समस्या सुलझी
विज्ञापन

- ज्यादातर फरियादी तीन से आठ बार तक समाधान दिवस में दे चुके हैं प्रार्थना पत्र, नहीं हुई कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों की समस्याओं का तहसील स्तर पर ही निस्तारण करने के लिए शनिवार को तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 252 मामले पहुंचे। इनमें से मौके पर सिर्फ 13 यानी पांच प्रतिशत का ही निस्तारण हो सका। ज्यादातर फरियादियों का कहना था कि वे समाधान दिवस में तीन से लेकर आठ बार तक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
खलीलाबाद में रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे वृद्ध फरियादी अचानक रो पड़े तो अधिकारी अवाक रह गए। एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए लेखपाल को पुलिस की मदद से समस्या का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ संतकुमार ,एसडीएम सदर रमेश चंद्र और सीओ अंशुमान मिश्र पूर्वाह्न दस बजे खलीलाबाद तहसील सभागार में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनने लगे। इसी दौरान पैलीखास के रहने वाले 61 वर्षीय सुरेंद्र तिवारी पहुंचे और प्रार्थना पत्र देते हुए रो पड़े। जिससे सीडीओ, एसडीएम आदि अधिकारी अवाक रह गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके और पट्टीदार के घर के बीच में गली में है। 60 वर्षो से गली से आना-जाना होता है। गली की जमीन में आधा-आधा दोनों लोगों का हिस्सा है। आरोप है कि पट्टीदार गली पर अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दे रहे हैं। जिससे उनके परिवार के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। परेशान हाल में वह रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल ममता त्रिपाठी से प्रकरण के बारे में पूछताछ की। लेखपाल ने बताया कि जमीन आबादी की है। इसकी पैमाइश नहीं हो सकती है। इस समस्या को पुलिस की मदद से हल कराया जाएगा।
बड़ी सरौली निवासी मोहम्मद हमीद ने प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि खलीलाबाद तहसील निर्माण के दौरान उनकी 142 एयर जमीन ली गई थी, लेकिन उसके बदले में उन्हें जमीन अभी तक नहीं दी गई। शिकायत करते-करते थक गए। पांच डीएम भी बदल चुके, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मोहिद्दीनपुर निवासी मोहम्मद शफीक ने बताया कि वर्ष 2016 से वह राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। इसके लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। एसडीएम ने राशन कार्ड बनवाने का आश्वास दिया। इस दौरान कुल 92 मामले आए और सिर्फ तीन मामले का ही निस्तारण हो पाया।


धनघटा संवाददाता के अनुसार धनघटा तहसील सभागार में डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने फरियादियों की की समस्याएं सुनीं। विकासखंड नाथनगर झिगुरापार गांव निवासी तेरसा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्राथमिक विद्यालय पर वह रसोईया हैं। प्रधानाध्यापक उनके मानदेय को रोके हुए हैं और रजिस्टर की फोटो कॉपी मांगने पर आनाकानी कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में चौथी बार प्रार्थना पत्र देने आईं हैं। विकास खंड हैंसर बाजार के दुघरा उर्फ खैरा गांव निवासी लालमति का कहना था कि उनके गांव के सामुदायिक शौचालय पर हमेशा ताला बंद रहता है। जिससे उसका प्रयोग गांव के लोग नहीं कर पा रहे हैं। ताला खुलवाने के लिए तीन बार ब्लॉक और संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। झिगुरापार गांव निवासी राधेश्याम का कहना था कि खाद गड्ढे की जमीन की पैमाइश कराए जाने के लिए कम से कम आठ बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन पैमाइश नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed