{"_id":"62eead005332030f9f7e43a1","slug":"solution-day-application-has-been-given-for-two-years-it-is-not-being-resolved-khalilabad-news-gkp446287771","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : दो साल से दे रहे प्रार्थना पत्र, नहीं हो रहा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : दो साल से दे रहे प्रार्थना पत्र, नहीं हो रहा निस्तारण
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
समाधान दिवस : दो साल से दे रहे प्रार्थना पत्र, नहीं हो रहा निस्तारण
- जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
- डीएम ने खलीलाबाद, एडीएम ने धनघटा और सीडीओ ने मेंहदावल में सुनी समस्या
संतकबीरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित दो साल से फरियाद कर रहे हैं, पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब वह दौड़ लगाकर थक चुके हैं। शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 127 मामले आए और 24 का निस्तारण हुआ। बाकी मामले संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
खलीलाबाद तहसील में डीएम दिव्या मित्तल ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 67 मामले आए और मात्र 16 का निस्तारण हुआ। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है। इस दौरान एसपी सोनम कुमार, एसडीएम अजय तिवारी, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, सीओ अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शेख आलम, एसीएमओ डॉ मोहन झा आदि मौजूद रहे।
धनघटा तहसील में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने समस्या सुनी। यहां पर कुल 28 मामले आए और पांच का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने जन समस्याओं को सुना। यहां कुल 32 मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, एसडीएम योगेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
नहीं हो रही सुनवाई
केस एक
धनघटा तहसील में फरियाद लेकर पहुंची महुले क्षेत्र के कलान गांव निवासी दुखी, बलिराम, मिथिलेश, केशव पांडेय, राम भवन, राजू, संजय, हीरालाल ने कहा कि वह विद्युत कनेक्शन लिए ही नहीं और 92000 से लेकर अन्य रकम विद्युत बिल के रूप में विद्युत निगम के जरिए भेजा जा रहा है। जिसे काटने की मांग को लेकर दो साल से संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
---------------------------
कार्यालय पर नहीं मिलते हैं जेई और एसडीओ
केस दो
-धनघटा तहसील पर फरियाद लेकर पहुंचे भरवल पर्वता निवासी रामपति का कहना है कि वह विद्युत बिल बराबर जमा करते हैं। इसके बावजूद 2888 रुपये बकाया आ रहा है। इसे ठीक कराने के लिए एसडीओ और जेई से मिलने के लिए एक साल से धनघटा स्थित एसडीओ कार्यालय पर जा रहे हैं, लेकिन मुलाकात नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर रामपति दो वर्ष से संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र भी दे रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
फरियाद सुनने के बजाए सो रहे थे अधिकारी
धनघटा। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए शासन ने भले ही अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे रखा है, लेकिन समस्या समाधान को लेकर अधिकारी-कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में एक अधिकारी सोता हुआ पाया गया। शनिवार को धनघटा तहसील सभागार में एएसपी संतोष कुमार सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। फरियादी लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठे खर्राटा मार रहे थे। उन्हें सोता देख फरियादी और उनके बगल में बैठे अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जब उनका फोटो खींचा गया तो बगल में बैठी महिला अधिकारी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागे।