{"_id":"6314f10429e5d84aad0e5c3b","slug":"smartphone-not-distribute-to-1406-aashaworker-khalilabad-news-gkp449396139","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,406 आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिला स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,406 आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिला स्मार्टफोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1,406 आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिला स्मार्टफोन
संतकबीरनगर। जिले में अभी भी 1,406 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण आशा कार्यकर्ताओं को कार्य करने में बाधा खड़ी हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देेश दिए गए हैं। इसके लिए प्रशिक्षण भी शुरू हुआ है, लेकिन मोबाइल के अभाव में समस्या खड़ी हो रही है।
जिले के विभिन्न ब्लॉकों में करीब 2036 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2021 में आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की शुरूआत की थी, लेकिन अभी तक जिले के सिर्फ तीन ब्लॉकों में ही स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जा सका है। बघौली, खलीलाबाद और पौली ब्लॉक शामिल है। नाथनगर, सेमरियावां, मेंहदावल, बेलहरकला, सांथा व हैंसर बाजार में अभी तक स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाना है। पहले चरण में 630 स्मार्टफोन उपलब्ध हुए थे, जिसका वितरण करा दिया गया है। जैसे ही और स्मचार्टफोन उपलब्ध होंगे, उनका वितरण करा दिया जाएगा।