{"_id":"63387b549d09101a0143f43a","slug":"six-month-child-died-and-two-injured-in-road-accident-khalilabad-news-gkp452501049","type":"story","status":"publish","title_hn":"Santkabirnagar: प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां की गोद से उछल कर गिरे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Santkabirnagar: प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां की गोद से उछल कर गिरे मासूम की मौत
Sun, 02 Oct 2022 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
छह महीने के बेटे की मौत के गम में पोस्ट मार्टम हाउस पर गमगीन बैठा पिता मोनू।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा के पास प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी मां की गोद से उछल कर छह माह का बच्चा गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी बेहोश हो गए। उधर, चालक बस को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली क्षेत्र के अनई गांव निवासी 23 वर्षीय मोनू पुत्र बेकारू दो दिन पूर्व अपने ससुराल गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के सांखडांड़ गए थे। शुक्रवार को वह 22 वर्षीय पत्नी सोनी और छह माह के बेटे को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। वह कोतवाली क्षेत्र में डीघा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे कि बस्ती की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया।
हादसे में मां की गोद से उछलकर मासूम सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर बस्ती की ओर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने घायल दंपती और बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेहोश दंपती का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घायल दंपती को होश आया तो बच्चे के लिए बिलख पड़े।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया पीड़ित पिता की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।