{"_id":"692dea1231f175887808e82d","slug":"sitapur-established-dominance-by-winning-two-consecutive-matches-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142133-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लगातार दो मैच जीत कर सीतापुर ने बनाया दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लगातार दो मैच जीत कर सीतापुर ने बनाया दबदबा
Tue, 02 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
छितही में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी-संवाद
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही में स्थित कसैला बाग में सोमवार को आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह में सीतापुर और सिद्धार्थ नगर के अलावा क्षेत्रीय टीमों में मैच हुआ। सीतापुर की टीम ने लगातार दो मैच जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। रोमांचक मुकाबले से दर्शक उत्साहित दिखे।
टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हुए। पहला मैच सीतापुर और खलीलाबाद के बीच हुआ। सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी खलीलाबाद की टीम आठ ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 124 रन ही बना सकी। उसे 29 रन से करारी हार मिली। सीतापुर के छोटू मैन आफ द मैच बने। दुसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर और बांसगांव के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट पर 121 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बांसगांव की टीम मात्र 53 रन पर खेल आउट हो गई। सिद्धार्थनगर टीम के मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर और सीतापुर के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 81 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सीतापुर की टीम ने छह विकेट खोकर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। सीतापुर टीम के आलमगीर को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।