{"_id":"657f392d03201dbf780636f8","slug":"sikkim-team-paid-obeisance-at-kabir-samadhi-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-6946-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिक्किम के दल ने कबीर समाधि पर टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिक्किम के दल ने कबीर समाधि पर टेका मत्था
Sun, 17 Dec 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संत कबीर की समाधि व मजार का दर्शन करने सिक्किम के कबीर भक्त का समूह रविवार को कबीर चौरा मगहर पहुंचा। जहां पर उन लोगों ने समाधि और मजार पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर अमन चैन की प्रार्थना की। इस दौरान समाधि के पुजारी शांति दास ने कबीर साहब के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
दर्शनार्थियों के अगुवा लालदास और मोहनदास ने कहा कि कबीर की निर्वाण स्थली पर आकर मन को जो सुख शांति मिली है वह कहीं और नहीं मिल सकती है। देश में कबीर ही ऐसे संत हुए हैं जिनका समाधि व मजार दोनों आस पास में ही स्थित है। इसे देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कबीर संत नहीं बल्कि महापुरुष के समान हैं। जिन्होंने मानव समाज को एक सच्चा और सही रास्ता दिखा कर जीवन को सफल बनाने का जीवन भर प्रयास किया है। व्यक्ति कबीर के बताए गए मार्ग पर चल समाज को सही दिशा दिखा सकता है। कबीर समाधि स्थल का पर्यटन की दृष्टि से विकास जिस प्रकार होना चाहिए वह अभी तक नहीं दिखाई दे रहा है। इससे कबीर निर्वाण स्थली अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में ख्याति प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि मगहर कबीर निर्वाण स्थली तक पहुंचने के लिए ट्रेनों और रोडवेज की अच्छी सुविधा देनी चाहिए। तभी कबीर के विचारों और उनकी रचनाओं के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचाया जा सकता है।