फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Siddharth University's B.Ed exam from today, preparations complete

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Thu, 06 Jun 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University's B.Ed exam from today, preparations complete
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। जिले में सात महाविद्यालयों का केंद्र बना गया है, जहां पर 23 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल 23 महाविद्यालयों में बीएड की कक्षाएं संचालित होती है। इसमें कुल 1800 परीक्षार्थी नामांकित हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड की परीक्षा सात जून से होना सुनिश्चित कर दिया है। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही संबंधित केंद्र तैयारी में जुट गए थे। इसमें एचआरपीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां पर सात महाविद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह से पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर केंद्र पर सात महाविद्यालय, प्रेम लता महाविद्यालय अछिया केंद्र पर सात महाविद्यालय, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद केंद्र पर चार महाविद्यालय, प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद केंद्र पर चार महाविद्यालय और गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय भुजैन केंद्र पर छह महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरपीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को परीक्षा को लेकर डेस्क स्लीप आदि चिपकाने का कार्य हुआ। एचआरपीजी कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा सात जून से शुरू हो रही है। सुबह सात बजे से 10 बजे तक परीक्षा संचालित होगी। परीक्षा 30 मिनट पहले केंद्र पर उपस्थित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed