फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shreya, anchal and sonakshi winner in rangoli

रंगोली में श्रेया, आंचल और सोनाक्षी की टीम विजयी

Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
shreya, anchal and sonakshi winner in rangoli
रंगोली में श्रेया, आंचल और सोनाक्षी की टीम विजयी
विज्ञापन

मेंहदावल। शिक्षा क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रकाशोत्सव से संबंधित रंगोली बनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में श्रेया राय, आंचल और सोनाक्षी चौधरी की टीम विजयी रही।
विद्यालय में रंगोली के साथ-साथ दीप भी जलाए गए। बच्चों को प्रकाशपर्व के महत्व के बारे में बताया गया। रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से जीवन में आनेवाली समृद्धि व खुशहाली का संदेश बच्चों को दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता राय ने बच्चों को प्रकाश पर्व दीपावली का महत्व बताया। उन्होंने कहा देवी-देवताओं की आराधना कर अपने जीवन में समृद्धि व खुशहाली लाएं। साथ ही सभी बुराइयों को समाप्त कर अच्छाइयों को अपनाएं। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पौधों की महत्ता के बारे में बताया। स्कूल में आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्रेया राय, आंचल और सोनाक्षी चौधरी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में शनि, अंशुमान, लवकुश, आयुष कुमार, अंकुश कुमार, मिथुन साहनी, दीप राय, आकृति, आराध्या राय आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन

बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता में मनमोहन प्रस्तुति को सभी ने सराहा
धनघटा। बीपीएसएन इंटर नेशनल एकेडमी बनियाबारी में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगोली में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मोहक प्रस्तुति की। रंगोली प्रतियोगिता एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों की प्रतिभा की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक वृजभूषण पांडेय ने कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आ सके और बच्चे अपना भविष्य संवार सके।मैनेजिंग डॉयरेक्टर मनमोहन पांडेय ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। इस पर्व पर बच्चों ने अपनी कला का जो शानदार प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम होगी। प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की मोहक वेशभूषा देखकर सभी लोगों ने तालियां बजाकर उत्सावर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधांशु शरण पांडेय, शिवानंद पांडेय, लालजी जायसवाल, पारितोष मिश्र, पटेश्वरी दयाल पांडेय, इंद्रजीत जायसवाल, रामदेव मौर्य, पुष्पा मौर्य, विशाल चौधरी, अवधेश तिवारी, वंदना पांडेय, ममता गुप्ता, तन्नू गुप्ता, खुशबू गुुप्ता, कालिंदी सिंह, ममता प्रजापति आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed