{"_id":"622638665ac2e956f0122605","slug":"short-sarkit-se-ghar-mein-lagee-aag-saamaan-jala-khalilabad-news-gkp4292096155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के बघाड़ीपुर उर्फ परसादीपुर में रविवार शाम एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग को नियंत्रित कर पाते, तब तक कीमती सामान के अलावा नकदी, कपड़ा, विस्तर आदि जल गया।
बघाड़ीपुर उर्फ परसादीपुर निवासी रामजी उर्फ रामू का गांव में मकान है। कमरे की पक्की दीवार है, लेकिन छत पुआल से बनाया है। रामजी के अनुसार रविवार शाम विद्युत वॉयरिंग में शॉर्ट शर्किट हो गया। उससे निकली चिंगारी से इन्वर्टर के साथ बैट्री में आग लग गई। छप्पर भी जल गया। घर से धुआं का गुब्बार देख ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने लगे। जब तक आग को नियंत्रित कर पाते, तब तक सब जल चुका था। रामू के अनुसार बैग में रखा लगभग पांच हजार रुपये नकदी भी जल गया।
दो झोपड़ियों में आग लगी
बेलहर (संतकबीरनगर)। कुल्हड़िया गांव में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से दो झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मवेशी भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कुल्हड़िया निवासी कांती पत्नी मंगलेश ने बताया कि गांव में उनकी छप्पर की झोपड़ी है। रात में छप्पर में आग लग गई। उसमें रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, चारपाई आदि जल गई। आग की लपटें तेज होने के कारण बगल में त्रिभुवन की झोपड़ी में आग लग गई। उसमें बंधी गाय झुलस गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।