फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shobhayatra performed

Sant Kabir Nagar News: महुली में राम विग्रह शोभायात्रा निकाली, 21 दीपक जलाने की अपील

Sun, 07 Jan 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
shobhayatra performed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के महुली कस्बे में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के तहत शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। घर-घर जाकर लोगों को 22 जनवरी को 21 दीपक जलाकर दीपावली की तरह मनाने का आग्रह किया गया।
यात्रा महुली कस्बा में लोगों के दरवाजे तक पहुंची। जहां पर श्रदालुओं ने आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। बच्चा-बच्चा राम का के गाने पर युवा वर्ग डीजे की धुन पर नाचता-गाता रहा। भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सभी हिंदुओं के लिए काफी गौरवान्वित का दिन है।
विज्ञापन

22 जनवरी को हर घर में कम से कम 21 दीपक जलाकर दीपावली की तरह मनाने की अपील की। इस मौके पर हनुमान गढ़ी महुली के महंत गौतम दास, ग्राम प्रधान महेश यादव, गिरीश चन्द्र द्विवेदी, मनमोहन चतुर्वेदी, संजय पांडेय, नरसिंह गुप्ता, पंडित विपुल मिश्र, संतलाल मौर्य, गुड्डू तिवारी, पवन त्रिपाठी, संजय प्रधान, छोटे लाल वर्मा, विशाल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, सुरेन्द्र मद्धेशिया, अभिषेक वर्मा, मनीष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed