फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shivpal reached in district

भाजपा को हटाने के लिए छोटे दलों को साथ आना होगा : शिवपाल

Thu, 11 Nov 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
shivpal reached in district
सरैयाबाईपास पर प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक? - फोटो : KHALILABAD
भाजपा को हटाने के लिए छोटे दलों को साथ आना होगा : शिवपाल
विज्ञापन

जिले में पहुंची प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा
कहा- साढ़े चार साल में विकास की एक ईंट भी यूपी में नहीं पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में जिले में पहुंची। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। खलीलाबाद के सरैया बाईपास पर आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और सपा सहित अन्य छोटे दलों को साथ होना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में एक ईंट भी नहीं रखी है। इस सरकार में गन्ना किसान परेशान हैं और जनता महंगाई से त्रस्त है। कहा कि सत्ता परिवर्तन करने के लिए रथ यात्रा निकाली गई है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए समान विचारधारा के दलों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि जब सपा और अन्य दल एक होंगे तभी भाजपा सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सपा साथ नहीं आती है तो भी उनकी पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसी जगह और किसी संस्था का नाम बदलने से विकास नहीं हो सकता है, बल्कि उसके लिए कार्य करना होता है, जो भाजपा सरकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा देकर लोगों को धोखा दिया जा रहा है। आने वाले समय में इसका जवाब जनता देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव, विनय यादव, लालचंद यादव, अंकित यादव, सचिन चौधरी, आकाश यादव, जितेंद्र यादव, धनंजय यादव, उमेश यादव, जितेंद्र प्रताप यदुवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed