फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shiv president and manoj ministar

शिव प्रसाद अध्यक्ष व मनोज बने सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री

Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
shiv president and manoj ministar
शिव प्रसाद अध्यक्ष व मनोज बने सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री
विज्ञापन

-कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए
-उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ सेमरियावां का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां।। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ सेमरियावां ब्लॉक इकाई का द्विवार्षिक चुनाव व अधिवेशन बुधवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इसमें शिव प्रसाद अध्यक्ष व मनोज गुप्ता महामंत्री निर्वाचित हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी बनाए गए मनोज कुमार चौहान, चंदगीराम यादव व सहयोगी शंभूनाथ यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। इसमें ब्लॉक में 198 सफाईकर्मियों के सापेक्ष 187 सफाईकर्मियों ने मतदान किया। मतदान के बाद तुरंत मतगणना कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राम सूरत को 88 मत और शिव प्रसाद को 97 मत मिले। नौ मतों से शिव प्रसाद अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुए। दो वोट अवैध रहा। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए मनोज गुप्ता को 100 मत और फूलचंद को 85 मत मिले। 15 वोट से मनोज विजयी घोषित किए गए। इसमें दो मत अवैध रहा। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान सफाई कर्मी संघ जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, रवि प्रकाश, अवधेश कुमार, अमर बहादुर भारती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed