{"_id":"6402382ed8dd9f5d9d061854","slug":"shatrujeet-in-running-abhishek-was-first-in-shot-put-khalilabad-news-c-7-1-73926-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दौड़ में शत्रुजीत, गोला फेंक में अभिषेक रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दौड़ में शत्रुजीत, गोला फेंक में अभिषेक रहे प्रथम
Fri, 03 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसी में भाला क्षेपण प्रतियोतिगा में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवाद
- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसी में शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसी में शुक्रवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुुआ। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में शत्रुजीत यादव प्रथम स्थान पर रहे तो शाटपुट (गोला फेंक) में अभिषेक मौर्य ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 800 मीटर दौड़ में शत्रुजीत यादव प्रथम, अभिषेक मौर्य दितीय और सत्येंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में 100 एवं 200 मीटर दौड़ में कुमारी रूबी प्रथम, कुमारी निशा द्वितीय और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में अभिषेक मौर्य प्रथम, शिवम गुप्ता द्वितीय और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा में समर्थ योगदान, कुशल अध्ययन के लिए स्वस्थ्य मस्तिष्क का होना जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर कुमारी इफत अमीन, साद अहमद, पूजा चौधरी, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।