फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shadi firing case

Sant Kabir Nagar News: रोक के बावजूद 24 घंटे में दो स्थानों पर हुई फायरिंग

Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
shadi firing case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो स्थानों पर हुई हर्ष फायरिंग में जहां तीन लोग घायल हो गए, वहीं रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रही हर्ष फायरिंग की घटना ने पुलिसिया हनक पर सवाल खड़ा कर दिया है।
धनघटा से पश्चिम स्थित एक गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में एक युवक ने पिस्टल से द्वारापूजा के समय हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने हाथ पांव चलाना शुरू किया कि पुलिस चौकी लोहरैया से महज 100 मीटर दूरी पर मिश्रौलिया गांव में आई बरात में रविवार की रात गोली चल गई। गोली चलने से बराती पक्ष से वाहन लेकर आए तीन युवक घायल हो गए। इससे बरात में अफरा- तफरी मच गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज अगल-बगल के लोग सुनकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के कान तक यह आवाज नहीं पहुंच सकी। इतना ही नहीं रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग से जहां पुलिस के हनक पर उंगली उठने लगी है, वहीं पुलिस की सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि लोहरैया चौराहे पर पुलिस पिकेट भी लगती है और कागज में पूरी रात पुलिस के जवान वहां मौजूद रहते है, लेकिन पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी 100 मीटर की दूरी पर हुई हर्ष फायरिंग को नहीं सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौकी इंचार्ज भी इस घटना से सुबह तक अंजान बने रहे। इसी का फायदा उठाते हुए गोली चलाने का आरोपी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में लेकर चला गया, वहां पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल पर पहुंचकर इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश करने लगा। इस मुकदमे के वादी का कहना है कि अस्पताल में सुलह समझौते के लिए पूरा दबाव बनाया गया। जब बात नहीं बनी तो पीड़ितों को धमकी भी दी गई।
इस संबंध में लोहरैया चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रात की घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सक्रिय और सचेत है।
----------
पूर्व में फायरिंग में गोली लगने से नाऊ की हुई थी मौत
वर्ष 2017 में धनघटा क्षेत्र के कुरमौल गांव में आई बरात में विवाह के समय हुई शादी में फायरिंग से विवाह करा रहे नाऊ मोतीलाल की मौत हो गई थी। पिछले वर्ष पौली क्षेत्र के कुडवा गांव में निकाह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल हुए थे, जबकि इस तरह की फायरिंग पर रोक है। इसके बावजूद धनघटा क्षेत्र में बार-बार हो रही हर्ष फायरिंग की घटना से पुलिसिया हनक पर सवाल खड़ा होने लगा है। लोगों का कहना है कि पुलिस यदि सक्रिय और सचेत रहे तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाया जा सकता है।

-------
शादी में फायरिंग पर रोक है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी डीएम को भेजी जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाए,अन्यथा जांच कराई जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed