फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   several issues raised in meeting of BDC

खुद कार्य कराने और भुगतान दूसरे के लेने का उठाया मुद्दा

Sat, 24 Feb 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
several issues raised in meeting of BDC
बीडीसी बैठक। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। ब्लॉक सभागार में हुई नाथनगर क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक से ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधियों को बाहर कर दिया गया। इससे कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पदेन ब्लॉक प्रमुख एसडीएम ने सदस्यों के मान सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

 
 क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू होते ही पदेन ब्लॉक प्रमुख बाबूराम ने कक्ष में मौजूद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रतिनिधियों को बाहर चले जाने का निर्देश दिया। इससे एकबारगी तो कोरम पूरा होने पर ही सवाल खड़ा होने लगा।
विज्ञापन


बाद में बैठक शुरू हुई तो खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सदस्यों को चर्चा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजमन यादव ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए अनुमति लेने का प्रावधान खत्म होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालयों के निर्माण में मजदूरी भुगतान अलग से मनरेगा से कराने की भी मांग की। एसडीएम ने विकास कार्यों के लिए मिट्टी खुदाई पर अनुमति के प्रावधान को खत्म करने की घोषणा की। शौचालय निर्माण के लिए मजदूरी भुगतान मनरेगा से करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। 

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिगपाल पाल ने कहा कि ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत के मद से बिना सदस्यों के अनुमोदन के विकास कार्य कराया जाना सदन के सदस्यों का अपमान हैं। बिना सदन के सदस्यों के अनुमोदन के मनमाने ढंग से कार्य हुआ तो यह सदन इसका विरोध करेगा।

वरिष्ठ सदस्य इंदल यादव ने सदस्यों के प्रतिनिधियों को बाहर किए जाने पर सवाल किया। कहा कि ऐसा करना था तो एजेंडे में ही उल्लेख किया जाना चाहिए था। मोलनापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुद के इंटरलाकिंग कराने के बावजूद किसी अन्य द्वारा भुगतान लेने का आरोप लगाया। एसडीएम ने जांच कराने का निर्देश दिया। 


बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी इन्द्रेश यादव ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत अरूण कुमार यादव, एसडीआई महेन्द्र प्रसाद, प्रभारी एसओ एसबी सिंह, ग्राम प्रधान महेश यादव, विनोद कुमार यादव, हरिनारायण चौधरी उर्फ बडकान चौधरी, संतोष जायसवाल, बीरेंद्र निषाद, सुरेश चौधरी, रतिभान चौधरी, संतोष कुमार राय, ओमप्रकाश, उदयभान चौधरी, महमूद अली शाह, यादवेश यादव, ग्रीशचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed