फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seven injured in road accident

अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, सात घायल

Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
seven injured in road accident
अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, सात घायल
विज्ञापन

- गोरखपुर के रहने वाले हैं सभी घायल
- जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मगहर पुलिस चौकी के मोड़ के पास रविवार की रात अनियंत्रित बोलेरो विद्युत पोल से टकरा गई। बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

मगहर चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर चौकी के निकट ही मोड़ के पास स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। बोलेरो के पीछे का दरवाजा तोड़ कर किसी तरह घायल को बाहर निकाला गया। सरकारी जीप से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अजीत पुत्र अमरजीत प्रसाद निवासी झुगिया बाजार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, बाबूलाल पासवान पुत्र राम भवन पासवान निवासी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, लक्ष्मी नारायण प्रजापति पुत्र स्वामीनाथ प्रजापति निवासी नरायनपुर नंबर दो गोरखपुर, राम अचल मौर्या पुत्र लालमन मौर्या निवासी मुगलहा गोरखपुर, अमन कुमार पुत्र श्याम नारायन सिंह निवासी नौसढ़ गोरखपुर, धनजंय पुत्र राम निवास निवासी जंगल क्षेत्रधारी गोरखपुर और राधेश्याम साहनी निवासी सरैया बाजार गोरखपुर के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed