फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seven degree celcius tempreature in santkabirnagar

कोहरे से मिली राहत, गलन अब भी बरकार

Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
seven degree celcius tempreature in santkabirnagar
ठंड के कारण जिला अस्पताल में रहा सन्नाटा। संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोहरे से मिली राहत, गलन अब भी बरकार
विज्ञापन

- दिन में निकली धूप पर ठंड से नहीं मिली राहत
- सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को लोगों को कोहरे से राहत मिली। हालांकि ठंड व गलन बरकरार है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार को जहां तामपान 19 डिग्री था वहीं बुधवार को 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ठंड व गलन का असर बुधवार को भी रहा। सुबह के समय ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। सुबह में टहलने वाले लोगों में भी कमी देखी गई। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकले वह अलाव देखते ही ठहर गए। दोपहर में करीब एक बजे धूप निकली तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड का एहसास लोगों को फिर घर जाने को मजबूर कर दिया। इधर जिला अस्पताल में भी काफी कम लोग नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। मेंहदावल बाईपास स्थित रैन बसेरा सक्रिय है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां जरूरत होगी वहां अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed