फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven bright students from the district made their mark in NEET.

Sant Kabir Nagar News: नीट में जिले के सात होनहारों ने लहराया परचम

Fri, 17 Jul 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven bright students from the district made their mark in NEET.
संतकबीरनगर/धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) में जिले के सात होनहारों ने सफलता हासिल कर मान बढ़ाया है। इसमें खलीलाबाद, धर्मसिंहवा, समेरियावां तथा हरिहरपुर इलाके के मेधावी शामिल हैं। नगर पंचायत धर्मसिंहवा वार्ड संख्या-2 बढ़या की छात्रा अक्षिता श्रीवास्तव ने प्रथम प्रयास में 720 में से 578 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन

उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 18,925 तथा जनरल कैटेगरी में 7,212वीं रैंक प्राप्त की है। अक्षिता, भवानी शंकर श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। अक्षिता की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र स्थित ग्राम खजुरी निवासी परवेज अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान ने अपने पहले ही प्रयास में 720 में से 625 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 4113 तथा जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 400वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां संवाद के अनुसार ब्लाॅक के ग्राम चोरहा निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद इसहाक ने 606 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 8163 हासिल की है। मोहम्मद कैफ वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र हैं। कैफ के पिता मोहम्मद इसहाक किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया, जिसका परिणाम आज इस उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सेमरियावां के दो होनहार ने बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। नोमान अहमद पुत्र जुबेर अहमद ने भी पहले प्रयास में सफलता अर्जित की है। हफ्सा अनवार ने 586 नंबर और नोमान अहमद ने 580 नंबर प्राप्त किया है। अनवार आलम चौधरी की सुपुत्री हफ़सा अनवार ने नीट क्वालीफाई किया है।
-------------------------------------------
पिता की है चाय की दुकान, डॉक्टर बनेगी बेटी मुस्कान
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर की मुस्कान ने नीट में बेहतर अंक हासिल कर चिकित्सक बनने की राह मुकम्मल कर ली है। मुस्कान ने आल इंडिया रैंक 14250 और ओबीसी श्रेणी में 6599 वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान के पिता मिश्रीलाल हरिहरपुर चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से परिवार का खर्च चलता है।
बेहद कम संसाधन में मिश्रीलाल ने कभी अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुस्कान बचपन से ही होनहार रही। उसने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा से पूरी की। नीट की तैयारी के लिए पिता मिश्रीलाल ने बेटी मुस्कान को वाराणसी के एक कोचिंग में दाखिला कराया। पहली बार परीक्षा में सफलता न मिलने से परिवार के लोग मायूस हुए, लेकिन मुस्कान ने अपनी जिद नहीं छोड़ी और दोबारा नीट की परीक्षा देने का निर्णय लिया। पिता मिश्रीलाल की रजामंदी के बाद मुस्कान ने तैयारी में जी जान लगा दी और दूसरी बार नीट की परीक्षा में चयनित होकर परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मिश्रीलाल ने भावुक होते हुए बताया कि मुस्कान बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थी। उसका डॉक्टर बनने का सपना रहा, जिसे पूरा करने के लिए परिवार का हर सदस्य ने उसका हौसला बढ़ाया। कठिन परिश्रम के बल पर मुस्कान को सफलता मिली है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। मुस्कान ने बताया कि वह चिकित्सक बनकर गरीबों की सेवा करेगी।

----------------------------------------------------------------------
गेटवे एकेडमी के बंटी राॅय ने भी हासिल की सफलता
संतकबीरनगर। गेट-वे एकेडमी, खलीलाबाद के छात्र बंटी राॅय ने ऑल इंडिया रैंक 18532, जनरल कैटेगरी रैंक 2120 तथा 720 में 579 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बंटी राॅय निवासी सूर्या गली खलीलाबाद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों तथा गेटवे एकेडमी द्वारा दिए गए नियमित मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्हें लगातार अनुभवी शिक्षकों का सहयोग मिला, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शुभांशु द्विवेदी ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक विद्यार्थी की सफलता नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गेटवे एकेडमी का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को उसकी क्षमता के अनुरूप सर्वोत्तम शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed